इमाम बाड़ा सैयद तकी साहब अकबरी गेट पर अशरए मोहर्रम की छठी मजलिस को विलायत के विषय पर संबोधित करते हुए मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि जो सत्य है उसको मान लेना ही चाहिए विलायत भी एक सच्चाई है जो ईष्वर की तरफ से एक आदेश है! जिसकी वजह से ही दीन के सभी कार्य निरभर हैं! अगर विलायत है तो इंसान इस दुनिया में भी कामयाब है और आखेरत में भी कामयाब है क्योंकि क़यामत के दिन सभी इंसान जब अपने क्रमो को ईष्वर के सामने पेश करेेगा और जब सभी अपना उत्तर दे चुकेगे और हर इंसान खुशी खुशी स्वर्ग की जरफ जा रहा होगा कि कुदरत की आवाज आएगी कि इन्हे रोको उनसे प्रषन किया जाएगा तो जब मुसलमान ने सभी कर्म के उत्तर दे दिए है तो उनसे किस विषय में पूछा जाएगा। यह वही सवाल है जिसके बारे में पैगंबर से कहा गया था कि आपको जो आदेश दिया गया है उसे पूरा करो और पैगंबर ने विलायत अली अ स को लोगो के सामने पेष किया था और उससे कहा कि यही वह प्रश्न है जो न्याय के दिन हर व्यक्ति से पूछा जाएगा।
अंत में मौलाना सैफ अब्बास ने इमाम हुसैन अ स के बेटे अली अकबर की बहादुरी और शहादत का वर्णन किया जो पैगंबर के समान थे।
जिसे सुनकर लोगो ने गिरया किया! मजलिस के बाद अली अकबर की षबीहे ताबूत निकाला गया और तबर्रूक वितरित किया गया।
विलायत भी एक सच्चाई है जो ईष्वर की तरफ से एक आदेश है: मौलाना सैफ अब्बास



