क्या भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की तालिबान के नेताओं से कोई गोपनीय बैठक हुई है? विदेश मंत्रालय ने तो इस तरह की किसी भी बैठक से साफ इन्कार किया है। लेकिन तमाम अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस बारे में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है कि भारत तालिबान के साथ संपर्क में है। पाकिस्तान की मीडिया में भी लगातार भारत के तालिबान से बढ़ते संपर्क को लेकर खबरें प्रकाशित हुई हैं। पाकिस्तान सरकार भी इन खबरों से तिलमिलाई हुई है। तभी पाकिस्तान के एनएसए मोईद यूसुफ को यहां तक कहना पड़ा कि भारत को तालिबान प्रतिनिधियों से मुलाकात में शर्म महसूस करनी चाहिए।