समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं।
श्री यादव ने कहा कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है। हमें अपने आचरण से सामाजिक सद्भाव एवं परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। इस पर्व से हमें समाज पर हो रहे अन्याय से मुक्ति पाने की भी प्रेरणा मिलती है।


