Home / लोनी विधायक की तत्काल सदस्यता समाप्त हो:मौलाना यासूब अब्बास

लोनी विधायक की तत्काल सदस्यता समाप्त हो:मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

लोनी के विधायक ने,जिस तरीके से कुर्बानी को लेकर,यह बयान दिया है उसकी जितनी भी मदम्मत की जाए वह कम है।वह जो कहते हैं कि मुसलमान अपने बच्चों की कुर्बानी करे,लोनी के विधायक को कम से कम यह सोचना चाहिए,कि वह एक इंपॉर्टेंट पोस्ट पर हैं और लोनी से विधायक हैं। उनको यह नहीं पता है की कुर्बानी क्यों दी जाती है?उस का क्या मकसद है?हर धर्म में कुर्बानी दी जाती है।आपको पहले धर्म से संबंधित किताबों को पढ़ना चाहिए।क्या हिंदू धर्म में बलि नहीं होती है।मैं सरकार से अपील करना चाहूंगा कि,ऐसे लोगों की तत्काल सदस्यता रद्द कर दी जाए,जो इस तरीके से मुसलमानों पर बयान देते हैं।और कहते हैं कि,कुर्बानी के समय अपने बेटों की कुर्बानी देनी चाहिए। इन्होंने मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।इस पर सख्त कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *