आज लखनऊ के छोटे इमामबाड़े में पाकिस्तान में बेगुनाह शिया मुसलमानों के क़त्लेआम पर आतंकवाद और पाकिस्तान हुकुमत के खिलाफ़ शिया संगठन ‘हैदरी टास्क फोर्स’ लखनऊ की तरफ से एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग और शिया धर्मगुरु शामिल हुए जहां पाकिस्तान हुकुमत के खिलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया संगठन के संस्थापक और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी तकरीर में कहा कि पाकिस्तान में शिया समुदाय पर जुल्म काफ़ी वक्त से होता चला रहा है और अब जुल्म की इंतिहा हो गई है जालिमाना तरीक़े से बेगुनाह शियों को क़त्ल करने वाले यह दहशतगर्द दरिंदों से भी बदतर है हम हिंदुस्तान की हुकूमत से यह मांग करते हैं कि वह पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को हिंदुस्तान आने की अनुमति दें हमारा समुदाय पाकिस्तान में असुरक्षित है।
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद साएम मेहंदी ने कहा के शियों के क़त्लेआम पर दुनिया के मुसलमान चुप क्यों हैं क्या शिया इंसानियत के दायरे में नहीं आते हैं मौलाना ने कहा कि हमने हिंदुस्तान की हुकूमत से यह मांग करते हैं कि वह पाकिस्तान की हुकूमत पर दबाव बनाए और वहां शियों पर लगातार हो रहे ज़ुल्म पर पाबंदी लगाने की बात करें और वहां फैले आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि बेगुनाह मासूमों को क़त्ल करने वाले इंसान नहीं बल्कि वहशी दरिंदे होते हैं।
मौलाना सैयद साएम मेहंदी, मौलाना सैयद इंतिज़ाम हैदर, मौलाना यासूब अब्बास, मुन्ने आग़ा, ज़िशान ज़ैदी, ज़ैगम अब्बास, ज़फ़रुर, नदीम हुसैन, व संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।




