Home / लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए

Spread the love

11/06/2020

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। कीमतों की समीक्षा 82 दिनों तक स्थगित रखने के बाद लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।
सरकारी तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.46 रुपये से बढ़कर 73.00 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 70.59 से बढ़कर 71.17 रुपये लीटर हो गया है। यह लगातार तीसरी दिन दरों में बढ़ोतरी है। तेल कंपनियों ने 82 दिनों तक कीमतों की समीक्षा को स्थगित रखने के बाद रविवार को लागत के अनुरूप फेरबदल की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *