बलरामपुर,3 अक्टूबर को लखीमपुर में हिंसा के दौरान पत्रकार रमन कश्यप की मौत होने पर लखनऊ जर्नलिष्ट एसोसिएशन बलरामपुर के द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया ।
लखनऊ जर्नलिष्ट एसोसिएशन बलरामपुर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार बी पी त्रिपाठी ने की बैठक में लखीमपुर में हिंसा के दौरान पत्रकार के मौत पर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखा तथा मृतक पत्रकार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।पत्रकार के मौत पर लखनऊ जर्नलिष्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार से 45 लाख रुपये अहेतुक धनराशि दिलाए जाने प्रसंसा किया गया ।बैठक में संगठन द्वारा पत्रकार के हृदय विदारक मौत के उपलक्ष्य में निंदा प्रस्ताव किया गया ।बैठक में जिला अध्यक्ष बी पी त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार रमन कश्यप अब हमारे बीच नही रहे पत्रकार जगत की एक अपूर्णीय छती हुआ है जिसको पूरा नही किया जा सकता।महामंत्री के के सरोज ने लखीमपुर में हिंसक घटनाओं की घोर निंदा की है ।इस अवसर पर जिला मंत्री अनिल कुमार गुप्ता ,मजीद अली खां कमाल सिद्दीकी,जावेद खान ,जुबेर खान,शांती प्रसाद वर्मा,कर्ता राम वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।