बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने जनपद बाँदा में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर बसपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु अपील की।
इस कार्यक्रम में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि यूपी में बसपा की बयार है। साथियों हमें बहन जी के नेतृत्व में दुरुस्त कानून व्यवस्था के साथ हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रदेश का युवा अपना भविष्य संवारने के लिए सर्वजन के साथ आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।