Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का नया पोर्टल और वेबसाइट जल्द ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होंगे

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का नया पोर्टल और वेबसाइट जल्द ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होंगे

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का नया पोर्टल और वेबसाइट जल्द ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। इस नए पोर्टल में वेबसाइट का रिस्पांड टाइम बेहतर होगा, साथ ही किसी भी तरह की इंट्री को ऑनलाइन ट्रेस करके सत्यापित किया जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से भी नया सॉफ्टवेयर फुल प्रूफ होगा, जिसमें डाटा का संरक्षण बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

एलडीए अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल को जन सामान्य के लिहाज से आकर्षक और यूजर फ्रेंडली बनाने के साथ ही सिटिजन सर्विसेज को उच्चीकृत किया जाए। इसके लिए ई.आर.पी (इंटीटी रिसोर्स प्लानिंग) सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।

इस नए पोर्टल के साथ ही, एलडीए में लागू की गई सिंगल विन्डो सिस्टम की भी समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि लगभग 1400 प्रार्थना पत्रों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है। इस पर मण्डलायुक्त ने व्यवस्था की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि सिंगल विन्डो सिस्टम में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *