Home / रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम नहीं लेने के लिए दबाव डाल रहे अमेरिका को भारत ने दिया झटका

रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम नहीं लेने के लिए दबाव डाल रहे अमेरिका को भारत ने दिया झटका

Spread the love

रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम नहीं लेने के लिए दबाव डाल रहे अमेरिका को भारत ने करारा झटका दिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि एस-400 सिस्‍टम इस साल के आखिर तक भारत पहुंच जाएंगे। ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद लावरोव ने कहा कि रूसी हथियार प्रणाली को लेकर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

लावरोव ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने समझौते की पुष्टि की है। रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि उनका देश कोरोना वायरस महामारी में भारत की मदद करता रहेगा। भारत को स्‍पूतनिक कोरोना वैक्‍सीन की आपूर्ति करता रहेगा। इससे पहले रूसी अधिकारियों ने कहा था कि यह डील पहले से तय समय के अनुसार अपने निर्धारित ट्रैक पर चल रही है। हम एस-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी इस साल नवंबर से करना शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *