शहर रुदौली में साबरी सिलसिले के महान सूफी संत शेख मख़दूम अहमद अब्दुल हक़ र. अ. का 606वां उर्स ए मुबारक का सिलसिला चल रहा है जिन्होंने पूरी जिंदगी इंसानियत का पैग़ाम दिया आज उसी चौखट से शहर के गंगा जमुनी तहजीब के अलम्बरदार “त्रिवेदी परिवार” से ताल्लुक रखने वाले नौजवान नेता शरद त्रिवेदी को शहर में आपसी सौहार्द और सामाजिक सेवाओं के लिए दरगाह शरीफ़ के सज्जादानशीं और मुतवल्ली जनाब शाह मोहम्मद अली आरिफ़ उर्फ सुब्बू मियां के मुबारक हाथों से शेखुल आलम एवार्ड से सम्मानित किया गया।
शरद त्रिवेदी उसी त्रिवेदी परिवार से सम्बन्धित है जो अब तीसरी नस्ल के रूप में परिवार की रहनुमाई कर रहे है इनके पूर्वजों(पंडित बनवारी लाल त्रिवेदी पूर्व ब्लाक प्रमुख, पंडित चन्द्र कुमार त्रिवेदी भल्लू भईया पूर्व विधायक) ने इस विधानसभा में गंगा जमुनी तहजीब को सदा आगे रखकर भाई चारे और सौहार्द की वकालत की उसी को अब ये आगे बढ़ाने का मजबूत काम कर रहे है गौरतलब है कि ये परिवार हमेशा से अपनी धार्मिक परम्पराओं के साथ दूसरे समुदायों के धार्मिक आयोजनों में भी सदा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है इसलिए ये परिवार हमारी विधानसभा में आपसी सौहार्द और भाई चारे के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है।





