Home / चर्चित चेहरे / रितेश पांडे ने सलमान खान के साथ दबंग 2 शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम पिक्चर की थी

रितेश पांडे ने सलमान खान के साथ दबंग 2 शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम पिक्चर की थी

नितेश पांडे फिल्म और टीवी अभिनेता थे। इन्होंने 1995 में फिल्म और टीवी शो से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इन्होने सलमान खान के साथ दबंग 2 में और शाहरुख़ खान के साथ ओम शांति ओम और भी कई अन्य फिल्मों में काम किया है. टीवी सीरियल में इन्होने अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, कुछ तो लोग कहेंगे, और अनुपमा जैसे शो में काम किया लेकिन स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला शो अनुपमा (anupama actor) में इन्होने धीरज कपूर का किरदार निभाया था और यह शो भी काफी लोकप्रिय भी है.

अभिनेता नितेश पांडे का जन्म माया नगरी मुंबई में 17 जनवरी 1973 में हुआ. इन्होने साल 1998 में मराठी और हिंदी एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर से की. कुछ समय तक इनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चली और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2002 में दोनों अलग हो गए. नितेश ने साल 2003 में टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी कर ली।

नितेश ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. साल 1990 से वे थिएटर के जरिए शो करते थे. लेकिन टीवी सीरियल में करियर की शुरुआत साल 1995 में एक शो “तेजस” से की. यहाँ इन्होने एक डिटेक्टिव का किरदार निभाया था. लेकिन कुछ एपिसोड करने के बाद यह शो बंद हो गया. टीवी सीरियल के साथ साथ फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हो गया. इनकी पहली फिल्म बाज़ी थी जो साल 1995 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में आमिर खान, ममता कुलकर्णी और परेश रावल जैसे बड़े स्टार थे.

नितेश पांडे ने अपने पूरे करियर में 15 टीवी सीरियल और 12 फिल्में कीं. उन्होंने कई बड़ी फिल्में कीं, जिनमें मेरे यार की शादी है, खोसला का घोसला, मिकी वायरस, शादी के साइड इफेक्ट, हंटर, मदारी और बधाई हो जैसी फिल्में शामिल हैं. इसी के साथ ही नितेश सलमान खान की फिल्म दबंग 2 और शाहरुख़ खान की फिल्म ओम शांति ओम में भी नज़र आ चुके है.

नितेश ने लंबे समय तक चलने वाले कई टीवी सीरियल में भी काम किया है. जिनमे अनुपमा, हीरो-गायब मोड ऑन, इंडियावाली मां, महाराज की जय हो, एक रिश्ता साझेदारी का, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार, कुछ तो लोग कहेंगे, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, और साया जैसी टीवी शो में दिख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *