कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में कुलियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गहराई से सुना। उन्होंने कहा कि कुली भाइयों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि खाने के पैसे नहीं होना और घर पर पैसे भेजने या खाना खाने की मजबूरी।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुलियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कुलियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे और उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।





