Home / अन्य राज्य / प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री ने पहली किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री ने पहली किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर किए

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री ने आज 3 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये प्रति परिवार की दर से 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की।

इन लाभुकों को आने वाले 100 दिनों में दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में 80,000 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों की अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए 3 लाख लाभुकों को आगामी लगभग 100 दिनों में कुल 4621.50 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सुलभ और किफायती आवास प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *