Home / कांग्रेस को याद आए बरसों से बिसराए हुए नरसिम्हा राव, गांधी परिवार ने पत्र लिखकर की प्रशंसा

कांग्रेस को याद आए बरसों से बिसराए हुए नरसिम्हा राव, गांधी परिवार ने पत्र लिखकर की प्रशंसा

Spread the love

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जन्मशताब्दी के अवसर पर पार्टी की तेलंगाना इकाई को एक साल तक मनाने लिए प्रशंसा पत्र लिखे हैं, जो तेलंगाना बनने से दशकों पहले आंध्र प्रदेश में पैदा हुए थे. गांधी परिवार द्वारा लिखे गए पत्र महत्वपूर्ण और दुर्लभ हैं क्योंकि राव के 90 के दशक के समय गांधी परिवार के साथ अधिकतक ठंडे संबंध ही रहे. 1991 में जब वह प्रधानमंत्री बने, उस समय वह पहले प्रधानमंत्री थे जो कि नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के थे जिन्होंने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था.
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव की तारीफ करते हुए सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा, “राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में एक लंबे कैरियर के बाद वह गंभीर आर्थिक संकट के समय भारत के प्रधानमंत्री बने. उनके साहसिक नेतृत्व के माध्यम से, हमारा देश कई चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने में सक्षम हुआ. 24 जुलाई, 1991 का केंद्रीय बजट और हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया, “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *