Home / राज्य सभा सांसद और सपा संस्थापक एवं नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन।

राज्य सभा सांसद और सपा संस्थापक एवं नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन।

Spread the love

लखनऊ 27 मार्च 2020 पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद और सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते थे, यूपीए 2 सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे।
1996 में वे संचार के स्‍वतंत्र राज्‍यमंत्री बने। इसी साल उन्हें संसदीय कार्य के राज्‍यमंत्री का भी जिम्मा सौंपा गया। 1996 में ही हुए लोकसभा चुनाव में वे फिर जीते। 1998 में उत्‍तरप्रदेश सपा पार्टी के प्रमुख सदस्‍य बने। इससे पहले वे समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी थे। 1996 से 1998 तक देवगौड़ा मंत्रिमंडल में केंद्रीय संचार मंत्री के पद पर रहे।1998 में ही वे उत्‍तरप्रदेश सरकार में पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट तथा संसदीय कार्य मंत्री बने। 1999 में सपा छोड़ जनता दल में शामिल होकर उसके प्रमुख बने। इसी दौरान वे जनता दल के संसदीय बोर्ड के सदस्‍य बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *