Home / राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से डोनेशन क्यूं मिला? जेपी नड्डा

राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से डोनेशन क्यूं मिला? जेपी नड्डा

Spread the love

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार पर तेज हमला किया। उन्होंने कहा कि सन 2017 में डोकलाम स्टैंडऑफ के समय राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ गुपचुप मुलाक़ात करते हैं और उनकी पार्टी देश को इस पर गुमराह करती है। इससे एकदम आगे बढ़ते हुए आज एक नई जानकारी सामने आई। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से डोनेशन मिला था।
जेपी नड्डा ने गुरुवार को मध्यप्रदेश जनसंवाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी से सवाल है कि 2008 में पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू किया, जिसमें राहुल गांधी ने हस्ताक्षर किए और सोनिया गांधी पीछे खड़ी थीं, पार्टी टू पार्टी रिश्ता क्यों बना? कांग्रेस पार्टी यह बताए कि मनमोहन सिंह की सरकार के 10 साल में ऐसे कितनी पार्टियों के साथ एमओयू साइन किए हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *