लखनऊ दिनांक 26 -12 -2020 राजा झाऊलाल सद्भावना मिशन के संस्थापक डॉ अनूप श्रीवास्तव द्वारा राजा झाऊलाल श्रीवास्तव जिनके द्वारा बैतुलमाल इमामबाड़े तहसीनगंज का लगभग 400 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए, कर्बला इमदाद हुसैन खाॅ के मुतवलली जनाब असद अली खान द्वारा जगह मुहैया कराने के बाद, राजा झाऊलाल सद्भावना मिशन द्वारा कर्बला इमदाद हुसैन खॉ मीना बेकरी चौराहा राजाजीपुरम लखनऊ में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बेटे हज़रत अली असगर ( अलैहिस्सलाम) के रौज़े की तामीर का काम शुरू हो गया है। ऐसे वक्त में जबकि समाज को विभिन्न समुदाय ,धर्म एवं वर्गों में बांटने की कोशिश करी जा रही है । उन कोशिशों को नाकाम करते हुए राजा झाऊलाल श्रीवास्तव के पद चिन्ह पर चलते हुए, डॉ अनूप श्रीवास्तव द्वारा कराया जा रहा कार्य सराहनीय है ।
आज डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव, जनाब सैय्यद एम अली तक़वी, निदेशक यूरिट एजुकेशन इंस्टीट्यूट एवं एडिटर इन चीफ यूरिट न्यूज़, जनाब शाबू ज़ैदी, सम्पादक दि रिवोल्यूशन न्यूज़ ने कार्यों का जायजा लिया।