Home / राजस्थान घटनाक्रम के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज धौलपुर से जयपुर।

राजस्थान घटनाक्रम के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज धौलपुर से जयपुर।

Spread the love

घटनाक्रम के बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे बुधवार को धौलपुर से जयपुर पहुंचेंगी. हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी कोई औपचारिक मीटिंग प्रस्तावित नहीं है.

बहरहाल, राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर वसुंधरा राजे ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. राज्य में सियासी घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और राज्यसभा सदस्य ओम माथुर लगातार बोल रहे हैं, लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चुप्पी साधे रहीं हैं.

इससे पहले, वसुंधरा राजे ने शनिवार और रविवार को दो ही ट्वीट किए जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं था. विधायकों की खरीद-फरोख्त के केस में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एफआईआर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीजेपी पर निशाना साधने के जवाब में वसुंधरा राजे के जवाब का मीडिया इंतजार करता रहा, मगर उनका रिएक्शन देखने को नहीं मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *