Home / उत्तर प्रदेश / राजकुमारी महाविद्यालय में समाजवादी महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ

राजकुमारी महाविद्यालय में समाजवादी महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Spread the love

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अजरौली स्थित राजकुमारी महाविद्यालय में समाजवादी महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी अयोध्या -फैजाबाद से सांसद श्री अवधेष प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव चन्द्रकान्ता साहू ने विधान परिषद सदस्य स्व0 बाबू जगजीवन प्रसाद को याद करते हुए कहा कि जब तक बाबू जी रहे तब तक नेताजी के परिवार के प्रति समर्पित रहे तथा क्षेत्र से पहुंचने वाले दीन दुखियों की समस्याओं का समाधान करते रहे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की जीत से पूरे देश में अयोध्या का सम्मान बढ़ा है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिल्कीपुर की सम्मानित जनता भाजपा को दोहरी चोट देगी। समाजवादी पार्टी के भारी मतों से जिताएगी।
सम्मेलन की अध्यक्षता विमला देवी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष श्री शोयब खान ने किया।
अयोध्या के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, अजीत प्रसाद मिल्कीपुर प्रत्याशी, लीलावती कुशवाहा, अनूप, प्रदीप गुप्ता, दीप चन्द्र गुप्ता, मोहन मुरारी, सुनीता कोरी, विधानसभा अध्यक्ष मसरूर खान, रामजी पाल, प्रेमजी राय आदि मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *