रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ नगर निगम मेयर सुषमा खर्कवाल से मिलने पहुंचे। मेयर का कुशलक्षेम जानने के बाद रक्षा मंत्री रवाना हो गए। इस दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी रक्षा मंत्री के साथ मौजूद रहे। सुषमा खर्कवाल को कल एक कार्यक्रम के दौरान मैट पर पैर फिसलने से फ्रैक्चर हुआ था। राजनाथ सिंह ने मेयर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ¹
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी





