Home / उत्तर प्रदेश / यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट की तैयारी के सम्बन्ध अधिकारियों का निरीक्षण

यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट की तैयारी के सम्बन्ध अधिकारियों का निरीक्षण

Spread the love

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट की तैयारी के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री हिमांशु गुप्ता जी एवं उपनिदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे, सूचना अधिकारी डा0 जितेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग की कार्यो से सम्बन्धित पूरी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कार्यो को देखा गया।

1. हेलीपेड ऐरीया में चारो ओर बेरीकेटिंग की तरफ ब्राडिंग। हेलीपेड की स्थिति, तीनों मकानों पर क्रिएटिव (दिल्ली में लगे फ्लैक्स की तारीफ प्रधानमंत्री जी द्वारा की गयी थी) उसी की तर्ज पर फ्लैक्स लगवाया जायेगा।

2. मुख्य चैराहों पर स्टेन्डी/होर्डिंग का कार्य कराया जा रहा है।

3. शहीद पथ/वृन्दावन/अवध शिल्पग्राम/टेण्ट सिटी का निरीक्षण किया गया।

4. निरीक्षण के दौरान टेण्ट सिटी के अन्दर की ब्राडिंग आयोजक द्वारा तथा बाहर की ब्राडिंग सूचना विभाग द्वारा करायी जायेगी।

5. चैराहों पर भी स्टैण्डी का कार्य निदेशालय के डा0 जितेन्द्र सिंह जी द्वारा किया जायेगा।

6. इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले क्विज काॅण्टेस्ट की व्यवस्था का लाइव प्रसारण (टेलीकास्ट हेतु निदेशालय में वार्ता की गयी तो उनकी तरफ से आश्वासन आ गया है।)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *