Home / उत्तर प्रदेश / अमृत काल के पहले बजट सेव्यापारी निराश आयकर छूट सीमा में बदौत्तरी से व्यापारियों को व्यापार में बदौत्तरी के आस!

अमृत काल के पहले बजट सेव्यापारी निराश आयकर छूट सीमा में बदौत्तरी से व्यापारियों को व्यापार में बदौत्तरी के आस!

Spread the love

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किये गए बजट में आयकर छूट की सीमा 5 लाख से बढाकर 7 लाख करना स्वागत योग्य कदम| आयकर छूट सीमा में बदौत्तरी व्यापारियों की मुख्य मांगो में से एक थी जिसे सरकार ने पूरा किया| आयकर छूट सीमा बढ़ने से लोगो के पास पैसा बचेगा जिससे व्यापार में बढोत्तरी के आसार है|

टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग 90 दिन से घटाकर 16 दिन करना स्वागतयोग्य फैसला |
MSME को ब्याजदर में 1 फीसदी छूट से MSME व्यापारियों को कुछ राहत मिलेगी |
महामारी से प्रभावित MSME को राहत दिए जाने का फैसला व्यापारियों के प्रति वित्तमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है |
इ-कॉमर्स पोलीसी की माँग पूरी न करना निराशाजनक|
खुदरा व्यापारियों के लिए बजट में आस के अलवा कुछ नहीं |
सर्वहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने आर आर गेस्ट हाउस सर्वोदय नगर, इन्दिरा नगर में वित्तमंत्री द्वारा पेश किये गए बजट को ध्यान से सुना और व्यापारियों ने अपनी राय में कहा कि msme सेक्टर के लिए सरकार ने दरियादिली तो दिखाई लेकिन खुदरा व्यापारी के लिए साकार की सोच तंग दिखी |
बजट से व्यापारियों में मायूसी के साथ एक आशा है की आयकर सीमा छूट का फायदा सायद व्यापारियों को मिले | बैठक में सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अफज़ल अहमद, प्रदेश मंत्री अजय वर्मा, मणि नाथ दुबे, सौरभ गुप्ता , अनिल सिंह , सनी सिंह, मोहम्मद महमूद, अश्वनी मिश्रा, वैभव अग्रवाल, मोहम्मद मुशीर , आनंद कटियार, इफ्तिकार खान, राजेश पाल, श्यामू सक्स्सेना, राजेंद्र शाहू, दीपक शर्मा सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *