लखनऊ 19 जनवरी 2021 उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 19 अति पिछड़ी जातियों के हक, सम्मान और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के लिए अतिपिछड़ा सम्मेलन (धीवर, कश्यप, मल्लाह, केवट, कहार, प्रजापति, बिन्द आदि) आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी मौजूद रहे। पूर्व सांसद राजाराम पाल, श्रराकेश सचान एवं पूर्व सांसद श्री बालकृष्ण चैहान, पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव आदि वरिष्ठ नेतागणों सहित हजारों की संख्या में अतिपिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्मेलन के समापन पर अतिपिछड़ा समाज के प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि आने वाले समय में अपने हक, सम्मान और भागीदारी के लिए कांग्रेस और प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनके हाथों को मजबूत बनायेंगे। सम्मेलन में संविधान को कमजोर करने, आरक्षण को साजिशन समाप्त करने का षडयन्त्र करने और निजीकरण करके पिछड़ों की हकमारी करने के प्रयासों पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।
निन्दा प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन श्री मनोज यादव ने सम्मेलन में रखा जिसे हाथ उठाकर समर्थन किया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि आर्थिक, शैक्षिक, स्थिति पर विचार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमरी लल्लू जी को धन्यवाद देते हैं। उन्होने कहा कि अतिपिछड़ों को सत्ता और संसाधन में भागीदारी चाहिए। जो चलने की हिम्मत न करे वो पिछड़ा, जो चलने की सोचे ही नहीं वो अतिपिछड़ा। उन्होने कहा कि धीवर, निषाद, कश्यप, मल्लाह, केवट, कहार, कुम्हार, प्रजापति, बिन्द की संख्या ढाई करोड़ के आसपास है। अति पिछड़ा समाज को मजबूती से कांग्रेस से जुड़ना चाहिए। हक सामने वाले को मजबूर करने से मिलता है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री राकेश सचान ने कहा कि अगर सपा, बसपा, भाजपा से ठगे गए हो तो कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। सपा, बसपा, भाजपा मुर्दाबाद करना होगा।
सम्मेलन में पूर्व सांसद बालकृष्ण चैहान ने कहा कि अब अतिपिछड़ो को सभी को रेवड़ी बांटना बंद करना चाहिए। उन्होने सम्मेलन में कहा कि आप लोग श्री अजय कुमार लल्लू जी को भरोसा दिलाओ, अपनी ताकत का भरोसा दिलाओ और लल्लू के हाथों को मजबूत करो।
सम्मेलन में आये हुए अतिपिछड़ा समाज के हजारों प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव ने कहा कि समय कम है अब सभी लोगों को एकजुट होकर कंाग्रेस के पक्ष में जुटने की आवश्यकता है।