Home / युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष के तत्काल रिहाई के लिए सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का किया आयोजन

युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष के तत्काल रिहाई के लिए सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का किया आयोजन

लखनऊ 30 मई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की रिहाई के लिए व लोकतंत्र विरोधी योगी सरकार के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री मनीश चैधरी जी एवं मध्य जोन के अध्यक्ष श्री दीपांकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी क्रम मंे प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय में ‘‘सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।
हवन यज्ञ के द्वारा सभी युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष के तत्काल रिहाई के लिए योगी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई।
हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी, प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुश्री वन्दना सिंह, महामंत्री श्री ज्ञानेश शुक्ला, श्री शिवम त्रिपाठी, सचिव श्री संदीप पाल, बाराबंकी जिलाध्यक्ष श्री अकील अंसारी, लखनऊ जिला सोशल मीडिया समन्वयक श्रीमती दीपिका अरोड़ा, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष श्री अनस रहमान, जिलाध्यक्ष मो0 तारिक सहित सैंकड़ों युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *