Home / उत्तर प्रदेश में दो जून तक आंधी-बारिश की संभावना, ये 20 जिले बुरी तरह से होंगे प्रभावित

उत्तर प्रदेश में दो जून तक आंधी-बारिश की संभावना, ये 20 जिले बुरी तरह से होंगे प्रभावित

Spread the love

30/5/2020

लखनऊ. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में दो जून तक बारिश के साथ भयंंकर आंधी व तूफान का कहर जारी रहेगा। राजधानी लखनऊ में शनिवार को मौसम सुबह से ही काफी उतार चढ़ाव वाला है। कभी तेज हवाएं आती तो कभी बादल छा जाते। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे के बीच निश्चित रुप से तेज बारिश और आंधी तूफान के आसार दिख रहे हैं। सुबह 11 बजे लखनऊ का तापमान 31 डिग्री रहा।

प्रदेश में शुक्रवार देर शाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम बिगड़ गया। आगरा में आए तूफान से दो लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग पेड़ गिरने से घायल भी हैं। आशंका है कि मौसम का मिजाज दो जून तक बिगड़ा रहेगा। शनिवार से लेकर दो जून तक लखनऊ के साथ ब्रज और रुहेलखंड के 20 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार शनिवार को पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी व बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दो जून तक 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही जोरदार बारिश भी होगी। यह भी बताया गया है कि प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। शुक्रवार की आंधी-बारिश मौसम कुछ राहत भरा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दोपहर तक लखनऊ सहित ब्रज और रुहेलखंड के लगभग 20 जिलों में फिर से मौसम बदल जाएगा। अभी तक के अनुमान के मुताबिक दो जून तक आंधी-बारिश जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *