यमन में 1,879 सैन्य अभियान, 950 हूती लड़ाकों के मारे जाने का दावा

यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन’ के तहत 1,879 सैन्य अभियानों में करीब 950 हूती लड़ाके मारे गए, जबकि 380 सैन्य वाहन और उपकरण नष्ट या निष्क्रिय किए गए। गठबंधन ने रियाद के उत्तर में तीन ड्रोन मार गिराने की भी जानकारी दी। वहीं, हूती विद्रोहियों ने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले का दावा किया है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई। इस बीच, ईरान ने सऊदी अरब और हूती समूह के बीच बातचीत कराने में मदद की पेशकश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *