Home / मौलाना ख़ालिद राशीद फरंगी महली की गोश्त के व्यापार पर लगी रोक हटाने की मांग

मौलाना ख़ालिद राशीद फरंगी महली की गोश्त के व्यापार पर लगी रोक हटाने की मांग

लखनऊ  8 मई 2020 मौलाना ख़ालिद राशीद फरंगी महली ने प्रदेश सरकार से रोक हटाने की मांग की है।
उन्होंने लॉक डाउन में ज़रूरी समान की खरीदारी की इजाज़त का स्वागत किया और कहा कि
गोश्त भी आबादी के एक बड़े हिस्से की खुराक है इसलिए
खरीदने व बेचने पर लगी पाबंदी हटाई जाए। उन्होंने कहा कि
गोश्त के कारोबार से आर्थिकता को भी मिलेगा सुधार।
गोश्त कारोबार से जुड़ी बड़ी आबादी रोज़ कमाने और खाने वाली है। उन्होंने कहा कि गोश्त के व्यापार पर लगी रोक के चलते व्यापारी बेहद परेशान हैं।
मौलाना फरंगी महली ने मुख्यमंत्री से गोश्त पर लगी रोक हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *