उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वर्क्स बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी ने लखनऊ के इमाम जुमा मौलाना कल्बे जवाद से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें ईरान में इमाम खुमैनी सम्मान से सम्मानित करने के लिए शॉल ओढ़ाकर फूलों का गुलदस्ता देकर मुबारकबाद पेश की।
इस मौके पर, चेयरमैन ने एक स्कॉलरशिप का ऐलान किया, जिसका नाम मौलाना कल्बे जावेद इल्मी स्कॉलरशिप रखा गया है। इस स्कॉलरशिप के तहत होनहार छात्रों-छात्राओं को प्रथम वर्ष सालाना कुल राशि 12 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसे हर आगामी वर्ष दोगुना किया जाएगा।
इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य गरीब और मुफलिस लेकिन काबिल छात्राओं को तालीमी मैदान में आगे बढ़ने के मौके मुहैया कराना है।
शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड. के चेयरमेन यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी किया है





