तेहरान/लखनऊ, 18 दिसंबर: मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को भारत में इमाम खुमैनी के क्रांतिकारी विचारों और सिद्धांतों के व्यापक प्रसार के लिए ईरान में ‘प्रथम इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और इमाम खुमैनी के पोते हज्जतुल इस्लाम हसन खुमैनी के करकमलों से प्रदान किया गया। इस भव्य आयोजन में आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनई के सलाहकार हज्जतुल इस्लाम अयातुल्लाह मोहनसिन कुम्मी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने इस दुर्लभ उपलब्धि पर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनई, ईरानी सरकार और सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। यह पुरस्कार न केवल उनके अथक प्रयासों का प्रमाण है, बल्कि भारत-ईरान के सांस्कृतिक एवं वैचारिक बंधन को मजबूत करने वाली मिसाल भी बन गया।
मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को ईरान में मिला इमाम खुमैनी का सर्वोच्च सम्मान





