लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 199 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय प्रशासन विभाग), 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) एवं 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) (कुल 510) को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शी प्रक्रिया से युवाओं का सरकारी नौकरी में चयन किया जा रहा है। विगत 06 वर्षों में अब तक लगभग 06 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्तियां सम्पन्न हुई हैं।





