Home / राष्ट्रीय / मुस्लिम मानसिक रोगी लड़के द्वारा मन्दिर से केला उठाकर खा लेने पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या

मुस्लिम मानसिक रोगी लड़के द्वारा मन्दिर से केला उठाकर खा लेने पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का निम्न प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को दिल्ली जायेगा। दिल्ली के शाहदरा जिले के थाना नन्द नगरी क्षेत्र के सुन्दर नगरी के एक मुस्लिम मानसिक रोगी लड़के द्वारा मन्दिर से केला उठाकर खा लेने पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है जिसकी सही जांच एवं जानकरी हेतु प्रतिनिधि मण्डल ई-57/बी 352 सुन्दर नगरी दिल्ली जायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में शामिल है सर्वश्री फकीर चन्द्र नागर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उ0प्र0, राज कुमार भाटी प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, उ0प्र0, हाजी जाकिर अली पूर्व विधायक लोनी गाजियाबाद, हाजी इसरार सिद्दीकी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उ0प्र0, बाबू सिंह आर्य प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उ0प्र0, फैसल हुसैन जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजियाबाद, वीरेन्द्र यादव महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजियाबाद एवं दिनेश गुर्जर विधान सभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लोनी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *