Home / मुस्लिमों पर अत्याचार बंद करें, लॉकडाउन खत्म करें’, SC के पूर्व जज ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी।

मुस्लिमों पर अत्याचार बंद करें, लॉकडाउन खत्म करें’, SC के पूर्व जज ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी।

Spread the love

02/6/2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट के बीच शनिवार को देशवासियों के नाम एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने देशवासियों को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियां गिनायी थीं। अब इस पत्र के जवाब में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्केंडेय काटजू ने पीएम मोदी को एक जवाबी पत्र लिखा है। ‘द रेशनल डेली’ वेबसाइट पर छपे इस पत्र में काटजू ने लिखा है कि “आपकी नैतिकता और ईमानदारी पर मुझे कोई शक नहीं है, कोई भी आप पर निजी घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता, जैसा कि यूपीए की सरकार में बड़े पैमाने पर हुआ, लेकिन मेरी आपसे तीन अपील हैं, जो कि मैं इस देश के लोगों की तरफ से आपसे करना चाहता हूं।”
लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने की मांग कीः जस्टिस काटजू ने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी से लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि “लॉकडाउन के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। करोड़ो लोगों की आजीविका चली गई है और वह भुखमरी के कागार पर आ गए हैं। प्रवासी मजदूरों का बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है, जिसमें कई रास्ते में ही मर गए हैं।”
काटजू ने चिट्ठी में लॉकडाउन का फैसला जल्दबाजी में लिए जाने का आरोप लगाया और लिखा कि ’24 मार्च की रात साढ़े आठ बजे लॉकडाउन का ऐलान किया गया और लोगों को तैयारी के लिए सिर्फ साढ़े तीन घंटे का वक्त दिया गया। जिससे अव्यवस्था फैली।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *