Home / राष्ट्रीय / मुशायरे मे “भल्ला सिंह” की शायरी पर तालियों से गूंज उठा कन्वेंशन सेंटर

मुशायरे मे “भल्ला सिंह” की शायरी पर तालियों से गूंज उठा कन्वेंशन सेंटर

Spread the love

न्यूज़ कॉर्नर के दूसरे स्थापना दिवस पर लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर न्यूज़ कॉर्नर एक्सीलेंस अवॉर्ड और मुशायरा का आयोजन किया गया, जिसमें उर्दू पर हो रही राजनीति के समय शायरों ने अपनी नज्में पेश कीं।

एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने विभिन्न लोगों को सम्मानित किया, जिनमें सपा महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस शमीम हैदर खान, लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महलवी और दिल्ली के मौलाना कलबे रुश्दी शामिल थे।

मुशायरा में मंजर भोपाली, अंजुम रहबर और दीगर हिंदू शायरों ने अपनी नज्में पेश कीं। भल्ला सिंह की शायरी का तो कोई जवाब नहीं रहा, लोगों ने खड़े होकर उनकी तारीफ की। उनका एक शेर जिसमें उन्होंने आजकल की राजनीति पर तीखा व्यंग्य किया, तलक़ियां बंद करो बयानों में लफ़्ज़ चुभने लगे हैं कानों में खासतौर पर सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *