Home / राष्ट्रीय / मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को ज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को ज्ञापन देकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी एवं श्री रविदास मेहरोत्रा विधायक ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्पीड़न, बल प्रयोग और हिरासत में लेकर मतदान से रोकने की बड़ी साजिश की जा रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतको की बहुलता वाले क्षेत्रों के मतदान स्थलों (बूथों) को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेणी से मुक्त कर दिया जाए व समस्त मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कालिंग चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि मतदान के समय मतदेय स्थलों पर होने वाली घटनाओं और गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें भी प्राप्त हो सके तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।
श्री राजेन्द्र चौधरी एवं श्री रविदास मेहरोत्रा विधायक ने कहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा मतदाताओं को अराजकतत्व बताने पर तुली हुई है। विपक्षी दलों के नेताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके लोकतंत्र का गला घोंट रही है जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की परिधि में है, ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जाए।
समाजवादी प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, राम सागर यादव, डॉ0 हरिश्चन्द्र एवं राधेश्याम शामिल थे। (राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *