प्रखर संत, त्यागमूर्ति, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद स्वामी ब्रह्मानंद जी की 128वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। स्वामी जी के चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की तरफ से राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें महान समाज सुधारक और शिक्षाविद बताते हुए नमन किया।
स्वामी ब्रह्मानंद का ग्राम बरहेरा ब्लाक सरीला, राठ में जन्म हुआ था। उनका घर का नाम शिव दयाल था। प्रारंभ से ही वे परोपकारी थे और सामाजिक संकीर्णताओं के खिलाफ रहते थे। बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में उन्होंने शिक्षा की ज्योति जलाई। राठ में उनके नाम से एक महाविद्यालय भी चल रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री राम प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी (हमीरपुर) कामता राजपूत, राजेश राजपूत, चंद्रकांता राजपूत, राम सागर यादव, परशुराम प्रजापति पूर्व प्रधान (हमीरपुर) नीरज कश्यप, वीरबहादुर सिंह, अजय प्रताप ‘बिन्नू‘, सुरेश रावत पार्षद आदि ने भी पुष्पांजलि दी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
प्रखर संत, त्यागमूर्ति, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद स्वामी ब्रह्मानंद जी की 128वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई





