लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित ‘काकोरी शहीद स्मारक’ स्थल पर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की 98वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के साथ क्रांतिकारियों की गौरवगाथा को प्रकट करते हुए शिलापट्ट (शिलाफलकम्) का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आह्वान किया कि हर प्रदेशवासी अपनी माटी का वंदन एवं वीरों का नमन करें और साथ-साथ सेल्फी लें, इसे




