लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को एक परिवार मानकर जन-जन की सुख-समृद्धि एवं लोक-कल्याण के पथ पर अविराम गतिशील हैं। इस क्रम में आज भी उन्होंने जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में आए प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सम्बंधित अधिकारीगण सभी लोगों की समस्याओं से अवगत हों और निश्चित समयाविध में समस्या के गुणवत्तपूर्ण एवं त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।





