Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के आयोजन को भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के आयोजन को भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 31 अक्टूबर, 2020 को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के आयोजन को भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्यपरायणता पर चलने का मार्ग दिखाया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। उत्तर प्रदेश का यह सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या सहित रामायणकालीन अनेक स्थल राज्य में स्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयन्ती पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *