Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली मंडल की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली मंडल की समीक्षा बैठक

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली में एक उच्चस्तरीय बैठक में बरेली मंडल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं, जो सप्ताह में एक से दो बार परियोजनाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य गुणवत्तापरक व निर्धारित समय-सीमा में हो।

एक वर्ष से पुराने राजस्व वाद कानून-व्यवस्था के लिए समस्या का कारण बनते हैं और अनावश्यक विवादों को जन्म देते हैं, इसलिए लम्बित राजस्व वादों का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए आमजन को न्याय प्रदान किया जाए।

बरेली मंडल मुख्यालय है। यहां उपलब्ध सभी सरकारी भूमि का अभिलेख तैयार कर बरेली विकास प्राधिकरण को दिया जाए। मंडल और जनपद के सभी कार्यालय एक छत के नीचे बनाए जाएं। वकीलों के लिए व्यवस्थित चैम्बर बनाए जाएं तथा कैंटीन आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *