Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने AES व जापानी इन्सेफ्लाइटिस सहित विभिन्न वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण में प्राप्त सफलता पर संतोष व्यक्त क्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने AES व जापानी इन्सेफ्लाइटिस सहित विभिन्न वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण में प्राप्त सफलता पर संतोष व्यक्त क्या

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष AES व जापानी इन्सेफ्लाइटिस सहित विभिन्न वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण में प्राप्त सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इस कार्य को पूरी तेजी से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा है कि वर्तमान सरकार संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। ऐसे में हमें कोरोना से भी लड़ना है और संचारी रोगों पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है।

मुख्यमंत्री  ने कहा है कि जनजागरण और जनसहभागिता के माध्यम से जनस्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान प्रदेश सरकार जनता को गुणवत्तापरक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा है कि गत वर्ष संचारी रोगों के नियंत्रण में अच्छी सफलता मिली है। इस वर्ष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और अधिक तेजी प्रदान करते हुए संचालित किया गया।

मुख्यमंत्री  ने कहा है कि कोविड-19 तथा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वर्तमान में प्रदेश के ग्रामीण व शहरी इलाकों में प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *