Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद 04 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद 04 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद 04 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री  ने इस घटना में शहीद हुए जनपद मिर्जापुर निवासी सेना के जवान शहीद श्री रवि कुमार सिंह जी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है तथा शहीद परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री  ने शहीद श्री रवि कुमार सिंह जी के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *