Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर करीब अधिकारियों के साथ बैठक सभी विभागों के रिक्त पदों की चयन प्रतिक्रिया तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर करीब अधिकारियों के साथ बैठक सभी विभागों के रिक्त पदों की चयन प्रतिक्रिया तेज

Spread the love

Lucknow Uttar Pradesh ke mukhymantri Yogi Adityanath  ने आज अपने सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया तेज करने के लिए शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न चयन आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक की।

चयन परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री जी ने चयन प्रक्रियाओं में व्यापक सुधार पर जोर दिया, साथ ही चयन प्रक्रिया की समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

युवाओं के हितों के संरक्षण के लिए Government of UP संकल्पित है। हर एक युवा की मेहनत, मेधा और प्रतिभा का सम्मान है।

पेपर लीक अथवा सॉल्वर गैंग जैसी अराजक गतिविधियों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे अपराध में संलिप्त हर अपराधी के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने। ऐसे प्रकरणों में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कठोर कानून लाया जाना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *