उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र में महाअष्टमी के पावन अवसर पर आज जनपद अयोध्या से Mission Shakti 4.0 के अंतर्गत ‘मिशन महिला सारथी’ का शुभारंभ एवं 51 साधारण बीएस-VI बसों को फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन UPSRTC की बसों में चालक और परिचालक, दोनों ही महिलाएं होंगी। यह महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।





