Home / उत्तर प्रदेश / भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है :अखिलेश यादव

भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है :अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री जी के दावे हवा हवाई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार में दबंगों और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। वह जब चाहे तब हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म आदि घटनाओं को अंजाम दे रहे है। भाजपा नेता और उनके गुर्गे, सगे सम्बंधियों की अराजकता जारी है। मुख्यमंत्री जी बताएं कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है वे संगठित है या असंगठित है? अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासनतंत्र उनके आगे नतमस्तक है। निर्दोष मारे जा रहे हैं। फर्जी मुकदमें लगाकर विपक्षियों को जेल भेजा रहा है। आम जनता पर अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है। लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। खुद भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में चोरो ने लाखों का माल चोरी कर ले गए। ऑटो पर बैठी महिला ने दरोगा की चेन उड़ा दी।
श्री यादव ने कहा कि कानपुर में भाजपा नेताओं की मार से दवा व्यवसायी भाटिया की आंख को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस देखती रही। भाजपाई दबंगों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। कहीं भाजपाई किसानों की जमीनें धोखे से छीन रहे हैं और कहीं व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दिखावे के लिए ‘बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं, अभियान चलाती है जबकि भाजपा राज में महिलाओं, बच्चियों के साथ सर्वाधिक अपराध की घटनाएं हुई है। सŸाा के अहंकार में भाजपाई दबंगई कर रहे हैं। सीतापुर में भाजपा सरकार के मंत्री के गुंडे बेटो ने 2 बहनों की सरेआम पिटाई की है जिसके दृश्य सामने आए हैं। इन्हीं विधायक के कर्मचारी ने एक गरीब चाटवाले पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी थी।
जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गई बालिका के साथ प्रधान के भतीजे ने दुष्कर्म किया तो पुलिस मामला दर्ज करने में टाल मटोल कर रही है। उरई में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।
मुख्यमंत्री जी का बुल्डोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर क्यों नहीं पहुंच पाता है? अपने पार्टी के उदंड लोगों पर कार्रवाई करने में भाजपा सरकार की सांस फूलने लगती है। यह सरकार अपराधियों, माफियाओं की संरक्षक बन गयी है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार से सभी परेशान है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। जनता यह सब देखकर चुपचाप नहीं रहेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस सबका जवाब देगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *