बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेआज ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में 450 करोड़ रू० की लागत की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। रामदयालु नगर रेलवे स्टेशन के ऊपर प्रस्तावित आर०ओ०बी० का शिलान्यास किया तथा बागमती नदी पर प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल के स्थल का निरीक्षण किया। गरहा-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई सड़क संबंधी कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण से संबंधित स्थल का भी निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान मुशहरी प्रखंड के नरौली ग्राम पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त जीविका भवन तथा मनरेगा पार्क का भी उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया।





