Home / अन्य राज्य / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 59 हजार 28 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया साथ-साथ रमजान के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद पेश की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 59 हजार 28 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया साथ-साथ रमजान के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद पेश की

आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा और सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है और इस दौरान खुदा की रहमतों की बारिश होती है। उन्होंने दुआ की कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ाएं ¹।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *