मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता को लेकर कई राज्यों से गुजर कर हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने वालीं राजगढ़ जिले की साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की बेटी आशा से बातचीत कर उन्हें उनकी सफल यात्रा के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।





