संवाददाता ।
लखनऊ। बराए ईसाले सवाब
मरहूमा किशवर जहां के चेहलुम की मजलिस ब मुक़ाम कर्बला इमदाद हुसैन खां राजाजी पूरम में मुनक़्क़ीद हुई।मजलिस का आग़ाज़ तिलावते कलाम ए पाक से हुआ।
जिसको पटना से आये हुए मौलाना बाबर नदीम ने ख़िताब किया।
मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना ने मां की अज़मत बयान करते हुए, कहा कि मां फ़ज़लों करम का मुरक़्क़ा है।
मां की दुआएं हमेशा अपने बच्चों के साथ रहती हैं।आख़िर में मौलाना ने इमाम हुसैन (अ.स) के फ़रज़न्द इमाम ज़ैनुल आबेदीन (अ.स)के मसाएब बयान करते हुए मजिलिस को ख़त्म किया।इस सिलसिले में मरहूमा के फ़रज़न्द मोहम्मद अब्बास ने बताया कि बीते दिनों 28 जनवरी को उनकी वालदा मरहूमा किशवर जहां का बीमारी के बाद इन्तिक़ाल हुआ था।