Home / मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान

मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान

Spread the love

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा। बिहार से लोकसभा की एक सीट वाल्मीकि नगर पर भी उपचुनाव होगा। यहां मतदान 7 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। इसके साथ ही मणिपुर की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 नवंबर को होगा।

जिन सीटों पर चुनाव नहीं होंगे उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें हैं। चुनाव आयोग ने अभी असम, केरल, तमिनलनाडु, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव न कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *